महाराजगंज: टूरिस्ट बस से सात नेपाली महिलाएं हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। थाना क्षेत्र में रविवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टूरिस्ट बस से सात नेपाली महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार, संदेह के आधार पर सभी को कोल्हुई तिराहे से थाने लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8 बजे कोल्हुई चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नेपाल से आ रही एक टूरिस्ट बस को रोककर जांच की गई। बस काठमांडू से नई दिल्ली जा रही थी।

जांच के दौरान बस में सवार सात नेपाली महिलाओं पर पुलिस को संदेह हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने उन्हें बस से उतारकर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी महिलाओं के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उनसे विस्तृत पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी प्रकार की अटकलों से बचने की अपील करते हुए आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने को कहा है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts