महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 101 मोबाइल बरामद, लोगों को मिली राहत

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में महराजगंज पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण पेश करते हुए 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह सफलता सर्विलांस सेल और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से हासिल हुई। पुलिस टीम ने IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग करते हुए अलग-अलग कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन को खोज निकाला और उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाया।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल धारकों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों ने महराजगंज पुलिस और एसपी का आभार जताया।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस उपलब्धि पर सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए हम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई से पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग की भी झलक देखने को मिली।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts