सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज (महराजगंज)। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बरगाहपुर में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रियंका चौरसिया ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। गरिमा 91.16 प्रतिशत के साथ द्वितीय और बबीता 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके अलावा मंगेश गुप्ता (90), अंशिका यादव (89.67), सादिया रियाज (89.33), राजलक्ष्मी (89.33), संध्या यादव (89.16), स्मिता (88.33), राजकुमारी (88.33), अलका (88), मुकेश वरुण (88), आशीष (87.66), अनुराधा (87.5), साक्षी (87.33), दीपांजलि (87.33), शिवानी (87.33), अनुष्का (87.33), अंशिका विश्वकर्मा (86.83), शाहिना (86.66), आयुष (86.5), बृजेश (86.83), महिमा धावक (86), आंचल (86), अनुराधा (86) एवं खुशी (85.3) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट में सृष्टि यादव ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभम गौंड 88.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं प्रीति यादव 86.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके अतिरिक्त अंकित गुप्ता (86.2), उत्कर्ष मौर्य (85), सोनिया विश्वकर्मा (84.8), प्रिया यादव (84.2), सीमा यादव (83.8), सानिया (83.6), सौम्या (83.02), अमित यादव (82.4), पूजा (81.8), सपना प्रजापति (81.2), साक्षी वर्मा (81.4), संतोषी (80.8), पायल पटवा (80.4), मनोरमा (80.2), मांसी (80.1) एवं सुमन (80) प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल आर.पी. वर्मा एवं परीक्षा नियंत्रक राकेश जायसवाल सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।”
कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा।


















