सलमान खान
बाजपुर, उधम सिंह नगर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने बाजपुर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस वार्ता में अरविंद यादव ने कहा कि विधायक अरविंद पाण्डेय और उनके पुत्र अतुल पांडेय द्वारा बुक्सा समाज की जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) आयोग से मांग की कि मामले की जांच कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिख समाज की भूमि पर भी कब्जा किया गया है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धामी सरकार सब कुछ जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि जहां सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं अपनी पार्टी के विधायक के खिलाफ कार्रवाई न होना सवाल खड़े करता है।
अरविंद यादव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार गरीबों की जमीनों पर कब्जे की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में चकरपुर बीडीसी अमित कुमार, रहीस लाला और अमन कुमार भी मौजूद रहे।


















