Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ में पशु क्रूरता का मामला गरमाया, दंपत्ति पर गंभीर आरोप

दिनांक: Tuesday, 28 April 2026 | समय: 02:05 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित शांति नगर में बेजुबान जानवरों के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति द्वारा जानवरों के साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें भोजन-पानी से भी वंचित रखा जा रहा है।

इस संबंध में लोगों ने थाना सरोजनीनगर में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, प्रेमा झा और उनके पति राजकुमार झा पर आरोप है कि वे आए दिन नशे की हालत में बेजुबान जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले एक जानवर को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। इतना ही नहीं, आरोप है कि दोनों द्वारा जानवरों को जहर देकर मारने तक की धमकी दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में भय और रोष का माहौल है।

शांति नगर निवासी पशु प्रेमी पंकज अवस्थी और अनीता यादव ने बताया कि मै नियमित रूप से इन जानवरों को भोजन और पानी बीमार होने पर डॉक्टर को बुलाकर दवा अपने निजी खर्चे से देने का प्रयास करते हैं, लेकिन आरोपित दंपत्ति उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं।

उन्होंने बताया कि कई बार उनके साथ गाली-गलौज भी की गई और इसका साक्षी प्रमाण पुलिस प्रशासन को दिया गया। धमकाया गया कि यदि उन्होंने जानवरों की मदद जारी रखी तो उनके साथ भी गलत व्यवहार किया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कॉलोनी में कई बेजुबान जानवर पिछले कुछ समय से बेहद कमजोर और बीमार दिखाई दे रहे हैं। इसका मुख्य कारण उन्हें पर्याप्त भोजन और पानी न मिल पाना बताया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी से वंचित रखना जानवरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

इस मामले की जानकारी शांति नगर विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष उदयवीर सिंह सहित अन्य स्थानीय नागरिकों को भी दी गई, जिन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे अमानवीय बताया है। समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर थाना सरोजनी नगर में शिकायत दर्ज कराई है और मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

पशु कल्याण से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी भी जानवर को मारना, भूखा रखना या उसके साथ क्रूरता करना पशु क्रूरता निवारण कानून के तहत दंडनीय अपराध है। वहीं पर शांति नगर चौकी इंचार्ज उपेंद्र यादव ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व न्याय की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *