- रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण
रायबरेली। सांसद, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र में 19 व 20 मई को दो दिवसीय दौड़े पर है। जनता ने सांसद के जनपद के बार्डर से ही स्वागत शुरू हुआ। बड़े मंगल पर चूरूवा मंदिर बजरंगबली के मंदिर से माथा टेक कर आशीर्वाद के बाद आगे बढ़े। तपती गर्मी में रायबरेली की जनता ने अपने सांसद राहुल गांधी का रास्ते में घंटों खड़े होकर इंतजार करते हुए स्वागत किया।
सांसद निधि से बने बारात घर की सौगात
दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी ने बछरावां, खीरों लालगंज में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए पहले राहुल गांधी ने बछरावां विधानसभा के मौहारी गांव में सांसद निधि से बने बारात घर की सौगात देते हुए जनता से रूबरू हुए फिर संबोधन में केंद्र सरकार सहित अडानी अंबानी पर जमकर निशाना साधा।
फिर हाल इस बारात घर से कसरावां, मल्लेपुर, गणेशपुर समेत आधा दर्जन गांवों के करीब 15 हजार गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा इस बारात घर में शादी में हमें न्योता मिला तो वह जरूर पहुंचेंगे।
जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह, देश में आर्थिक आने वाले तूफान से जनता को आगाह किया
ज्ञात हो कि बीते दिनों सांसद राहुल गांधी जिले अनुश्रवण समिति की बैठक में नहीं उपस्थित हो सके इसलिए मई में जनपद में उनके विभिन्न कार्यक्रमों के कयास लगाए जा रहे थे, जैसे ही कार्यक्रम निर्धारित हुए तो कांग्रेसियों सहित उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
इस दो दिवसीय दौरे पर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, वहीं विधानसभा चुनावों से पहले इसे बड़ा राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “देश में तूफान आ रहा है, युवा और गरीब अपनी सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार मजाक में व्यस्त है।”
राहुल गांधी के दौरे और तीखे तेवरों से राजनीति के गलियारों में उथल पुथल
जनपद के दो दिवसीय दौरे पर जहां उनके संबोधन में बछरावां की राजनीति का पारा चढ़ गया है वही बछरावां से फिर राहुल गांधी खीरो में कार्यकर्ता जनसंवाद में कांग्रेसियों में नया जोश भरा और जनता को संबोधित भी किया, उसके बाद लालगंज पहुंचे जहां महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और राहुल गांधी ने आयोजित संवाद कार्यक्रम मे हिस्सा लिया।
अडानी – अंबानी अमीर होते जाएंगे आपका पैसा उनकी जेब में जाता रहेगा – सांसद









