बृजमनगंज में महिला और ननदों से मारपीट, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • खेत की ओर जाते समय गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी ननदों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह अपनी दोनों ननदों के साथ गांव के बाहर खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही राजमन और उसके पुत्र दुर्गेश ने रास्ते में गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने मिलकर महिला और उसकी ननदों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले गांव में एक मुंडन कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें पीड़िता की दोनों ननदें शामिल होने आई थीं। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts