Tuesday, 27 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
27 October 2026
ताज़ा खबर
रायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देशमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण
लखनऊ

पिपरसंड में संकट मोचन श्री बालाजी महाराज मंदिर पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

दिनांक: Sunday, 14 June 2026 | समय: 07:06 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन, सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना के बाद भक्तों में बांटा गया प्रसाद

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सरोजनीनगर क्षेत्र के पिपरसंड ग्रामसभा स्थित संकट मोचन श्री बालाजी महाराज मंदिर परिसर में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ एवं भगवान श्रीराम और बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में प्रसाद के रूप में शरबत, पूड़ी-सब्जी, बूंदी और फल की व्यवस्था की गई थी।

भंडारे के आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार ‘चाचू’, कीर्तिवर्धन सिंह, हर्षवर्धन सिंह एवं उनके परिजनों के साथ अन्य भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, उनके प्रतिनिधि शंकरी सिंह एवं विनय दीक्षित, अधिवक्ता महामंत्री गोविंद प्रताप शुक्ला, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम से कृपा शंकर त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा संजय सिंह चौहान तथा पूर्व प्रधान बनी जगनायक सिंह मौजूद रहे। स्थानीय पत्रकार, पुलिसकर्मी और आसपास के गांवों के लोग भी भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगलवार के अवसर पर ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाए।

भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए एक यादगार धार्मिक उत्सव बन गया।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

27 October 2026

शकील अहमद लखनऊ। राजधानी लखनऊ में छठ पूजा महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सरोजनीनगर…

लखनऊ

लखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटन

27 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत गिन्दान खेड़ा (कैलाश विहार) में रविवार को दोपहर…