Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
बहराइच

बहराइच में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

दिनांक: Wednesday, 17 June 2026 | समय: 06:00 PM | लेखक: | श्रेणी: बहराइच
  • उत्थान ऑडिटोरियम में विभिन्न विभागों ने लगाए प्रदर्शनी स्टॉल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड रहे मुख्य अतिथि

रवि सोनी

बहराइच। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में मंगलवार को ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड रहे।

सम्मेलन में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला पंचायत राज अधिकारी चन्द्रभान सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रदर्शनी स्टॉलों के अवलोकन से हुआ। मुख्य अतिथि और सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, चिकित्सा विभाग, खादी ग्रामोद्योग, बैंकिंग, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, नगर विकास, शिक्षा, समाज कल्याण एवं पंचायती राज विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार किया गया है।

सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर सनी कुमार रस्तोगी एवं रोहित चौहान एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।

संबंधित ख़बरें

बहराइच

बहराइच में 43वीं अन्तर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ

05 July 2026

बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेलकूद कैलेंडर-2026 के अंतर्गत आयोजित 43वीं अन्तर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) महिला…

बहराइच

बहराइच में मोहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, डीएम बोले- नई परंपरा की न करें शुरुआत

18 June 2026

रवि सोनी बहराइच। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय…

बहराइच

बहराइच: प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने परसेण्डी गोआश्रय स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

07 June 2026

रवि सोनी बहराइच। जनपद स्थापित गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *