- राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई, शेष शिकायतों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश
सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना बृजमनगंज परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी फरेंदा एवं नायब तहसीलदार फरेंदा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
समाधान दिवस में उपनिरीक्षक निरंजन राय, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र चौरसिया सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए थाना परिसर पहुंचे।













