बृजमनगंज में गुरुवार को छह घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

  • विद्युत उपकेंद्र पर वीसीबी की मरम्मत और मेंटेनेंस के चलते सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सभी फीडर रहेंगे बंद

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को मरम्मत एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र से जुड़े नगर पंचायत बृजमनगंज सहित सभी फीडरों पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार, उपकेंद्र पर 33 केवी और 11 केवी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) की मरम्मत एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण निर्धारित अवधि के दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

अवर अभियंता सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को कम से कम रखने के लिए विभाग निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने का प्रयास करेगा। जैसे ही मेंटेनेंस कार्य समाप्त होगा, विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा मरम्मत कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करें।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts