Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
प्रमुख समाचार

धानी ढाला रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर झाड़ियों से हादसों का खतरा

दिनांक: Wednesday, 08 July 2026 | समय: 09:18 AM | लेखक: | श्रेणी: प्रमुख समाचार, महराजगंज
  • सड़क तक फैली नरकट, सरपत और घनी झाड़ियों से दृश्यता प्रभावित, क्षेत्रवासियों ने सफाई कराने की मांग की

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के धानी ढाला रेलवे क्रॉसिंग मुख्य मार्ग तथा लेदवा चौराहे से मनसफगढ़ जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे उगी नरकट, सरपत और घनी झाड़ियों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन समय रहते दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों से सड़क संकरी हो गई है। लेदवा चौराहे से मनसफगढ़ जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर झाड़ियां सड़क तक फैल गई हैं। अंधे मोड़ और घुमावदार पुलिया के पास दृश्यता पूरी तरह प्रभावित होने से आमने-सामने वाहनों के आने का अंदाजा नहीं लग पाता। ओवरटेक के दौरान भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। मुख्य मार्ग से जुड़ी लिंक सड़कों से आने वाले वाहन भी झाड़ियों के कारण दिखाई नहीं देते। वहीं, झाड़ियों के बीच से अचानक मवेशियों के सड़क पर आ जाने से भी हादसे का खतरा बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर पंचायत प्रशासन से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते झाड़ियों की कटाई नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

पीड़िता ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, प्रार्थना पत्र देने पर उल्टा मिली धमकी, अभी तक नहीं मिला न्याय

17 July 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार सख्त कानूनों और मिशन शक्ति जैसे…

लखनऊ

विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि : 75 जिलों के 10,283 युवाओं को मिला रोजगार

16 July 2026

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ लगातार…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *