लखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटन
- सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के कैलाश विहार में विकास कार्य से आवागमन और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
शकील अहमद
सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत गिन्दान खेड़ा (कैलाश विहार) में रविवार को दोपहर 1 बजे पार्षद गीता देवी गुप्ता ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस कार्य से क्षेत्र में आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिहाज से राहत मिलने की संभावना है।
यह कार्यक्रम महापौर सुषमा खर्कवाल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, युवा नेता नीरज सिंह और नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मनीष मिश्रा, अनिल सिंह, शिप्रा सिंह, पूनम, संजय कुमार गुप्ता और अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने और जल निकासी की समस्या में सुधार होने की उम्मीद है।
पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि वार्ड के विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और जनसमस्याओं का समाधान करना है।