Monday, 02 November 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
02 November 2026
ताज़ा खबर
युवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बातमऊ को 5.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का किया लोकार्पणगोरखपुर को 1,375 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, दीपावली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की सीएम योगी की अपीलरायबरेली के सरस मेले में आधार सेवा केंद्र का कैंप शुरू, 3 नवंबर तक मिलेगी आधार संबंधी सुविधाएंडॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर बिठूर धार्मिक यात्रा शुरू, 54 श्रद्धालुओं का दल कानपुर के लिए रवानाभाजपा के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ में संजय सिंह चौहान को मिली जिम्मेदारी, बनाए गए सदस्यरायबरेली: सई नदी में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह, तलाश अभियान तेज कराने की पहलमहराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडीयुवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बातमऊ को 5.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का किया लोकार्पणगोरखपुर को 1,375 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, दीपावली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की सीएम योगी की अपीलरायबरेली के सरस मेले में आधार सेवा केंद्र का कैंप शुरू, 3 नवंबर तक मिलेगी आधार संबंधी सुविधाएंडॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर बिठूर धार्मिक यात्रा शुरू, 54 श्रद्धालुओं का दल कानपुर के लिए रवानाभाजपा के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ में संजय सिंह चौहान को मिली जिम्मेदारी, बनाए गए सदस्यरायबरेली: सई नदी में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह, तलाश अभियान तेज कराने की पहलमहराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
रायबरेली

रायबरेली के सरस मेले में आधार सेवा केंद्र का कैंप शुरू, 3 नवंबर तक मिलेगी आधार संबंधी सुविधाएं

दिनांक: Sunday, 01 November 2026 | समय: 07:15 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • सीडीओ अंजुलता ने नागरिकों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की; मालिकमऊ-सुल्तानपुर रोड पर सातों दिन खुला रहेगा नया आधार सेवा केंद्र

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रिफॉर्म क्लब, रायबरेली में 1 नवंबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले में आधार सेवा केंद्र का कैंप स्थापित किया गया है। इस कैंप के माध्यम से नागरिक अपने आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों को अपने आधार कार्ड में संशोधन, विवरण का अपडेट अथवा नए आधार कार्ड के लिए पंजीकरण कराना है, वे सरस मेले में पहुंचकर आधार सेवा केंद्र के कैंप का लाभ उठा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सुलभ कराना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने आगे बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मालिकमऊ, सुल्तानपुर रोड पर उन्नत सुविधाओं से युक्त नया आधार सेवा केंद्र भी UIDAI द्वारा स्थापित किया गया है। इस केंद्र पर सप्ताह के सातों दिन आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे उन नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी, जो कार्यदिवसों में समयाभाव के कारण अपने अथवा परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड से संबंधित कार्य नहीं करा पाते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए आवश्यक कार्यों में आधार कार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में आधार कार्ड में दर्ज विवरण का सही एवं अद्यतन होना आवश्यक है। अभिभावक अपने बच्चों के आधार कार्ड से संबंधित आवश्यक कार्य समय से पूरा कराएं, ताकि उन्हें विद्यालय से जुड़ी सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जो अभिभावक अथवा नागरिक कार्यदिवसों में व्यस्तता के कारण आधार संबंधी कार्य नहीं करा पाते हैं, वे रविवार अथवा अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिन भी मालिकमऊ, सुल्तानपुर रोड स्थित आधार सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपने, अपने बच्चों तथा परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड में संशोधन, विवरण का अपडेट अथवा नए आधार कार्ड के लिए पंजीकरण कराने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

युवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बात

01 November 2026

रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने युवाओं के नाम एक भावनात्मक संदेश साझा कर उनके प्रति…

रायबरेली

रायबरेली: सई नदी में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह, तलाश अभियान तेज कराने की पहल

01 November 2026

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे कोरिहर गांव में भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा के…

रायबरेली

रायबरेली में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भव्य भंडारे का आयोजन

31 October 2026

रायबरेली। भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार, लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की…