Thursday, 12 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
12 November 2026
ताज़ा खबर
शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवालबृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगरबृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंहदीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मददसमाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनेरायबरेली में नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त, अंत्योदय कार्ड पर 35 और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्नसीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान होशिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवालबृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगरबृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंहदीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मददसमाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनेरायबरेली में नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त, अंत्योदय कार्ड पर 35 और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्नसीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान हो
उत्तर प्रदेश

शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवाल

दिनांक: Thursday, 12 November 2026 | समय: 06:56 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवाल

सरोजनीनगर विधायक ने PDA सहित जाति-धर्म आधारित राजनीति पर रखे विचार

मतदाताओं से बच्चों के भविष्य, युवाओं के अवसर और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता देने की अपील

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 21वीं सदी की राजनीति में शिक्षा, रोजगार, निवेश और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की PDA राजनीति सहित AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की पहचान आधारित गोलबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज को बांटना नहीं, बल्कि राष्ट्र को जोड़ना होना चाहिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि आज के दौर में राजनीति का केंद्र जाति और धर्म के आधार पर गठबंधन बनाने के बजाय युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और विकास के अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए ज्ञान, कौशल, प्रतिभा और परिश्रम के अनुरूप अवसरों की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर जरूरी हैं, लेकिन युवाओं की आकांक्षाओं को जाति या धर्म के दायरों तक सीमित करना उनके भविष्य को प्रभावित कर सकता है। नीतियों का लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि हर बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिले और मेहनत व प्रतिभा का सम्मान हो।

मतदाताओं से विकास एजेंडे पर विचार करने की अपील

विधायक ने मतदाताओं से अपील की कि किसी भी राजनीतिक दल या PDA जैसे जाति आधारित घोषणापत्र का समर्थन करने से पहले उसके विकास एजेंडे पर गंभीरता से विचार करें। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले यह आत्ममंथन करना जरूरी है कि संबंधित राजनीति बच्चों के भविष्य, युवाओं के रोजगार और राष्ट्रीय एकता को कितना मजबूत करेगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सोच-समझकर लिया गया निर्णय ही युवाओं, समाज और देश के हितों की रक्षा कर सकता है। उनके अनुसार, राजनीति में शिक्षा, रोजगार, निवेश और विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

12 November 2026

राधा-कृष्ण सहित देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां बनीं आकर्षण कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, साहब के शिवालय पोखरे में हुआ प्रतिमा…

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन

11 November 2026

नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों और प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी यात्रा श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाकर की पूजा-अर्चना, जयकारों से…

उत्तर प्रदेश

2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंह

10 November 2026

दीपावली पर युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता अपनाने की अपील उन्होंने कहा- युवा नौकरी तलाशने के…