Thursday, 12 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
12 November 2026
ताज़ा खबर
शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवालबृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगरबृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंहदीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मददसमाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनेरायबरेली में नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त, अंत्योदय कार्ड पर 35 और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्नसीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान होशिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवालबृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगरबृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंहदीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मददसमाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनेरायबरेली में नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त, अंत्योदय कार्ड पर 35 और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्नसीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान हो
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

दिनांक: Thursday, 12 November 2026 | समय: 05:57 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
बृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

राधा-कृष्ण सहित देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां बनीं आकर्षण

कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, साहब के शिवालय पोखरे में हुआ प्रतिमा विसर्जन

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। महाराजगंज जिले के बृजमनगंज नगर पंचायत में गुरुवार दोपहर मां भद्रकाली की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पश्चिमी छोर पर स्थित साहब के शिवालय पोखरे पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

बृजमनगंज नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्र में मां भद्रकाली की कुल तीन प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इनमें कोल्हुई बैरियर तिराहे पर स्थापित प्रतिमा का पूजन-अर्चन दिलीप चौधरी ने किया और आरती उतारकर शोभायात्रा की शुरुआत की। यहां कई वर्षों से मां भद्रकाली शक्ति संगठन, बृजमनगंज की ओर से मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

इसी क्रम में दूसरी प्रतिमा नगर पंचायत के भगत सिंह नगर वार्ड के नारायनपुर में स्थापित की गई थी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र खुशहालजोत में भी मां भद्रकाली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों तक पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चले। गुरुवार को विसर्जन से पहले सभी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा पूजा पंडाल से शुरू होकर कोल्हुई रोड, सहजनवा बाबू रोड, गल्ला मंडी, रेलवे स्टेशन रोड, धानी रोड और कोल्हुई रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद यात्रा उसका रोड स्थित साहब के शिवालय पोखरे पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

झांकियों और अखाड़े के करतबों ने मोहा मन

शोभायात्रा में राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। साथ चल रहे अखाड़े में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए।

घंटों की ध्वनि, शंखनाद और मां काली के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के दौरान नगर के लोगों के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर आनंदनगर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर और योगेंद्र यादव ने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।

वहीं, शोभायात्रा के गल्ला मंडी पहुंचने पर पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने भी मां भद्रकाली का पूजन-अर्चन कर आरती की।

कार्यक्रम में जितेंद्र शर्मा, विवेकानंद तिवारी, प्रिंस चौधरी, रवि वर्मा, अमित जायसवाल, राजन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल, आर्यन जायसवाल, गणेश गुप्ता, मोहित वर्मा, लालचन्द जायसवाल, मनोज जायसवाल, आस्था जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, एडवोकेट अभिजीत सिंह और विनय तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा और थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स ने नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवाल

12 November 2026

सरोजनीनगर विधायक ने PDA सहित जाति-धर्म आधारित राजनीति पर रखे विचार मतदाताओं से बच्चों के भविष्य, युवाओं के अवसर और…

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन

11 November 2026

नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों और प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी यात्रा श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाकर की पूजा-अर्चना, जयकारों से…

उत्तर प्रदेश

2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंह

10 November 2026

दीपावली पर युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता अपनाने की अपील उन्होंने कहा- युवा नौकरी तलाशने के…