Friday, 13 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
13 November 2026
ताज़ा खबर
योगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड मेंसीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलियोगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों का अपमान भगवान श्रीकृष्ण का अपमानडीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहलपाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापनाडलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिसयोगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड मेंसीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलियोगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों का अपमान भगवान श्रीकृष्ण का अपमानडीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहलपाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापनाडलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

रायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दिनांक: Friday, 13 November 2026 | समय: 01:44 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
रायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवती के इस कदम के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, अकोहरिया गांव निवासी दिनेश पासी की 19 वर्षीय पुत्री सरला देवी ने घर के अंदर अपने कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक, रात में सरला ने परिवार के साथ खाना खाया था और इसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी।

सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह करीब साढ़े छह बजे खिड़की से झांककर देखने पर कमरे के अंदर सरला का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में इंचार्ज उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह बुंदेला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड में

13 November 2026

छठ पूजा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, मानव संसाधन और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के…

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

13 November 2026

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहल

13 November 2026

आयुष्मान भारत योजना की आठवीं वर्षगांठ और डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय सम्मेलन आभा आईडी…