Saturday, 14 November 2026 nishpakshdarpan.com
Saturday
14 November 2026
ताज़ा खबर
योगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड मेंसीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलियोगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों का अपमान भगवान श्रीकृष्ण का अपमानडीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहलपाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापनाडलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिसयोगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड मेंसीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलियोगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों का अपमान भगवान श्रीकृष्ण का अपमानडीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहलपाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापनाडलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

महाराजगंज में मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का धरना, 20 नवंबर को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

दिनांक: Friday, 13 November 2026 | समय: 01:39 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
महाराजगंज में मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का धरना, 20 नवंबर को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

लंबित मांगों और वरिष्ठता सूची जारी न होने पर जताई नाराजगी

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के फार्मासिस्टों और चीफ फार्मासिस्टों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर धरना दिया।

इस दौरान एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभय बहादुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने शासन को पूर्व में सौंपे गए मांग पत्रों पर कार्रवाई लंबित रहने को लेकर नाराजगी जताई। फार्मासिस्ट संवर्ग का नाम परिवर्तन, वित्तीय एवं गैर-वित्तीय मांगों का लंबे समय से लंबित रहना और वरिष्ठता सूची जारी नहीं किए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर शासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

धरने में शामिल फार्मासिस्टों ने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। संघ ने शासन से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर उनका शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।

20 नवंबर को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

धरने पर उपस्थित पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी 20 नवंबर को प्रदेशभर के फार्मासिस्ट लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर संघ के मंत्री सतीश चंद पटेल, विजय प्रताप सिंह, जहीर खान, संजय उपाध्याय, रामकृष्ण जायसवाल, बैजनाथ शर्मा, सुदामा यादव, बैजनाथ यादव, धीरेन्द्र उपाध्याय, रमेश यादव, केके पटेल, अभिमन्यु नायक, आशुतोष त्रिपाठी सहित दर्जनों फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड में

13 November 2026

छठ पूजा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, मानव संसाधन और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के…

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

13 November 2026

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहल

13 November 2026

आयुष्मान भारत योजना की आठवीं वर्षगांठ और डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय सम्मेलन आभा आईडी…