लखनऊ के बिजनौर में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, मारपीट और धमकी देने का भी आरोप

युवती की शिकायत पर 13 नवंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों की मदद से 14 नवंबर को पकड़ा आरोपी
शकील अहमद
बिजनौर (लखनऊ)। थाना बिजनौर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर गौरव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गौरव सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता द्वारा शादी की बात कहने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की। इसके साथ ही पीड़िता और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
इस मामले में थाना बिजनौर में मु0अ0सं0 321/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 351(3) और 352 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों की मदद से कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर 2026 को आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंथ कुमार के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना बिजनौर कपिल गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
