Sunday, 15 November 2026 nishpakshdarpan.com
Sunday
15 November 2026
ताज़ा खबर
‘पंचायत 5’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस साल रिलीज नहीं होगा नया सीजन, प्राइम वीडियो ने बताई वजहश्रुति हासन ने पिता कमल हासन को लेकर किया खुलासा, पढ़ाई के अलावा खुद उठाए अपने खर्चरणबीर कपूर की ‘रामायण’ चार देशों में होगी रिलीज? 2027 की शुरुआत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारीमौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 50 साल से अधिक पुराना साथ छूटाशरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, जनवरी 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंगछठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंहसरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्ररायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत‘पंचायत 5’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस साल रिलीज नहीं होगा नया सीजन, प्राइम वीडियो ने बताई वजहश्रुति हासन ने पिता कमल हासन को लेकर किया खुलासा, पढ़ाई के अलावा खुद उठाए अपने खर्चरणबीर कपूर की ‘रामायण’ चार देशों में होगी रिलीज? 2027 की शुरुआत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारीमौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 50 साल से अधिक पुराना साथ छूटाशरद कपूर को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, जनवरी 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंगछठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंहसरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्ररायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में छठ पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

दिनांक: Sunday, 15 November 2026 | समय: 12:35 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
बृजमनगंज में छठ पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

साहब पोखरा, शिव पोखरा समेत विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल

परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने की छठ मईया की आराधना

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। क्षेत्र में रविवार को छठ पर्व परंपरागत आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठ मईया की आराधना की। सोमवार की प्रातःकालीन सूर्य वंदना के साथ व्रत का समापन किया जाएगा।

शनिवार को व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना की पूजा संपन्न की थी। स्वच्छता के साथ तैयार किए गए स्थान पर चूल्हा स्थापित कर अक्षत, धूप, दीप और सिंदूर से पूजन किया गया। इसके बाद आटे की रोटी और साठी चावल की खीर (रसियाव-रोटी) बनाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ रविवार का निर्जला व्रत प्रारंभ हुआ।

शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बृजमनगंज क्षेत्र के उसका रोड स्थित साहब पोखरा, ठाकुरद्वारा परिसर के शिव पोखरा, लोहरसन, सोनाबंदी, मिश्रौलिया और बनगड़िया सहित विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

छठ घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। कई स्थानों पर देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं और जागरण का आयोजन भी हुआ। नगर पंचायत एवं समाजसेवियों की ओर से घाटों की साफ-सफाई, साज-सज्जा और प्रकाश व्यवस्था की गई। रात में झालरों और रंगीन लाइटों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

सोमवार की भोर में व्रती महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद पारण कर छठ व्रत का समापन करेंगी। इसी दिन छठ माता की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन भी किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

छठ महापर्व आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक: डॉ. राजेश्वर सिंह

15 November 2026

सरोजनीनगर विधायक ने क्षेत्रवासियों और छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएं कहा- श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आयोजन प्राथमिकता शकील…

उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर में छठ पूजा की तैयारियों का संजय सिंह चौहान ने लिया जायजा, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्र

15 November 2026

श्रद्धा, आस्था और लोकपरंपरा के रंग में रंगा सरोजिनी नगर, व्रती महिलाओं ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, उन्नाव निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत

15 November 2026

खीरों थाना क्षेत्र के भितरी पुल के पास हुआ हादसा गंभीर हालत में करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा…