Wednesday, 18 November 2026 nishpakshdarpan.com
Wednesday
18 November 2026
ताज़ा खबर
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्यसर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्या

दिनांक: Wednesday, 18 November 2026 | समय: 05:37 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से जारी है रामरथ यात्रा

21 से 25 दिसंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित होगी पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर में विकास कार्यों के साथ धार्मिक आस्था, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सौजन्य से संचालित रामरथ यात्रा निरंतर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सरोजनीनगर दक्षिण-3 मंडल के चरण भट्ठा रोड से 50 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम पहुंचा। रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव के तहत श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनसेवा केवल सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की धार्मिक आस्थाओं, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक इच्छाओं का सम्मान करना भी उनकी प्राथमिकता है। रामरथ यात्रा का उद्देश्य आर्थिक और व्यावहारिक कठिनाइयों के चलते तीर्थयात्रा नहीं कर पाने वाले लोगों को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है।

विधायक की इस पहल के माध्यम से अब तक 9 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा खाटू श्याम यात्रा, सिख श्रद्धालुओं के लिए अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और पाकिस्तान के करतारपुर साहिब की यात्रा तथा कन्हैया मित्तल की भजन संध्या जैसे आयोजनों के जरिए क्षेत्रवासियों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

इसी कड़ी में आगामी 21 से 25 दिसंबर तक सरोजनीनगर स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से भव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में श्रीराम भक्ति, हनुमान जी की आराधना और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

संजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचार

18 November 2026

बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर जनसंवाद के दौरान नागरिकों को पत्रिका देकर किया सम्मानित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और…

उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

18 November 2026

खेत से सब्जी लेकर मोहनपुर बाजार जा रहे थे 25 वर्षीय आशीष बाबा चौराहे पर पीछे से पिकअप ने मारी…

उत्तर प्रदेश

22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएम

18 November 2026

यह केवल एक मॉकड्रिल है जो जागरूकता फैलाने के लिए की जा रही है – सरनीत कौर ब्रोका रायबरेली। जिलाधिकारी…