Wednesday, 25 November 2026 nishpakshdarpan.com
Wednesday
25 November 2026
ताज़ा खबर
यूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 44 हजार के पार, 9.75 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: डॉ. राजेश्वर सिंहपहाड़पुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए शिव शंकर सिंह, आचार्य पुण्डरीक जी महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौलसहकारी समितियों को आधुनिक बनाने की तैयारी, बी-पैक्स को मिलेंगी 15 लाख रुपये की ऋणमुक्त धनराशिअमावा के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संजय सिंह चौहान ने किया निरीक्षणकोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर घटेगी वाहनों की रफ्तार, 75 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम गति सीमाबजट: पूर्व बैठक में सीटू की मांग! ₹42 हजार न्यूनतम वेतन, मनरेगा की बहाली और पुरानी पेंशन योजना लागू होलखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद,दो गिरफ्तारजब तक सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रहेगा, दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 44 हजार के पार, 9.75 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: डॉ. राजेश्वर सिंहपहाड़पुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए शिव शंकर सिंह, आचार्य पुण्डरीक जी महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौलसहकारी समितियों को आधुनिक बनाने की तैयारी, बी-पैक्स को मिलेंगी 15 लाख रुपये की ऋणमुक्त धनराशिअमावा के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संजय सिंह चौहान ने किया निरीक्षणकोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर घटेगी वाहनों की रफ्तार, 75 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम गति सीमाबजट: पूर्व बैठक में सीटू की मांग! ₹42 हजार न्यूनतम वेतन, मनरेगा की बहाली और पुरानी पेंशन योजना लागू होलखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद,दो गिरफ्तारजब तक सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रहेगा, दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ

सहकारी समितियों को आधुनिक बनाने की तैयारी, बी-पैक्स को मिलेंगी 15 लाख रुपये की ऋणमुक्त धनराशि

दिनांक: Tuesday, 24 November 2026 | समय: 08:47 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

बाबा जयसिंह फार्म हाउस पर संजय सिंह की अध्यक्षता में सहकारी सदस्यों की बैठक

दिसंबर में लखनऊ में होने वाले सहकारिता सम्मेलन में 10 हजार लोगों की भागीदारी का आह्वान

शकील अहमद

सरोजनी नगर (लखनऊ)। बाबा जयसिंह फार्म हाउस पर मंगलवार को सहकारी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तर प्रदेश संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा लखनऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक लखनऊ के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार प्रत्येक बी-पैक्स समिति को 15 लाख रुपये की ऋणमुक्त धनराशि उपलब्ध कराकर खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों और समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।

उन्होंने बताया कि समितियों में फर्नीचर एवं स्टेशनरी के लिए दो लाख रुपये तथा भवनों की मरम्मत के लिए दस लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा खाद का भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से करने, उर्वरक की मांग के लिए फर्टिलाइजर ऐप तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाओं के माध्यम से सहकारी समितियों को आधुनिक और जनोपयोगी बनाया जा रहा है।

वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सहकारी सदस्यों से आह्वान किया कि जब सरकार किसानों और समितियों के हित में लगातार प्रयास कर रही है, तो प्रत्येक सदस्य की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में कम से कम 100 नए मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत जोड़ने में सहयोग करे। उन्होंने दिसंबर में लखनऊ में आयोजित होने वाले सहकारिता सम्मेलन में 10 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति और किसान तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को साकार करने में सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

बैठक में बिंदादीन सिंह, रामदत्त, रवींद्र सिंह चौहान एवं श्रीमती जागृति सिंह (एडीसीओ) सहित अनेक सहकारी सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

यूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 44 हजार के पार, 9.75 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: डॉ. राजेश्वर सिंह

24 November 2026

सरोजनीनगर विधायक ने महिला सशक्तीकरण, पुलिस सुधार और रोजगार के मुद्दे पर योगी सरकार के कार्यकाल का ब्योरा रखते हुए…

लखनऊ

पहाड़पुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए शिव शंकर सिंह, आचार्य पुण्डरीक जी महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौल

24 November 2026

तपोभूमि गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय एवं तपोभूमि गौशाला में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति…

लखनऊ

अमावा के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संजय सिंह चौहान ने किया निरीक्षण

24 November 2026

पौराणिक हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की आल्हा गायन और कठपुतली नृत्य रहे आकर्षण का…