Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
रायबरेली के भीमनगर और लक्ष्मी नगर में सड़क-नाली निर्माण को 55.49 लाख रुपये मंजूर, सभासद पुष्पा यादव के प्रयासों को मिली सफलतारायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया आशीर्वादODOP से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को मिली वैश्विक पहचान, निर्यात ₹2 लाख करोड़ के पार: डॉ. राजेश्वर सिंहखाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, यूपी को मिलेंगे 414 नए कनिष्ठ विश्लेषकटैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोरबृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारीसरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदाररायबरेली के भीमनगर और लक्ष्मी नगर में सड़क-नाली निर्माण को 55.49 लाख रुपये मंजूर, सभासद पुष्पा यादव के प्रयासों को मिली सफलतारायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया आशीर्वादODOP से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को मिली वैश्विक पहचान, निर्यात ₹2 लाख करोड़ के पार: डॉ. राजेश्वर सिंहखाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, यूपी को मिलेंगे 414 नए कनिष्ठ विश्लेषकटैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोरबृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारीसरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदार
रायबरेली

रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया आशीर्वाद

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 05:03 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

खीरों के बसिगवां खेल मैदान में आयोजित समारोह में शिवगढ़, महराजगंज और बछरावां क्षेत्र के जोड़े हुए शामिल

सरकार की ओर से विवाह अनुदान और गृहस्थी की सामग्री कराई गई उपलब्ध

रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड खीरों स्थित बसिगवां खेल मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी तथा मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कुल 305 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इनमें विकासखंड शिवगढ़ के 90, महराजगंज के 75, बछरावां के 110, नगर पंचायत शिवगढ़ के 18, नगर पंचायत बछरावां के 10 तथा नगर पंचायत महराजगंज के 2 जोड़े शामिल रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी नवविवाहित जोड़ों के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है। बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में शिवगढ़, महराजगंज एवं बछरावां विकासखंडों की सैकड़ों बेटियों के हाथ पीले होते देखना हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब बेटी की शादी परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि सम्मान और खुशियों का पर्व बन रही है। सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता, गृहस्थी की आवश्यक सामग्री एवं आशीर्वाद देकर विदा किया जा रहा है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन की ओर से कुल एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने कहा कि आयोजन में कुल 305 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली के भीमनगर और लक्ष्मी नगर में सड़क-नाली निर्माण को 55.49 लाख रुपये मंजूर, सभासद पुष्पा यादव के प्रयासों को मिली सफलता

27 November 2026

मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत शासन ने दी वित्तीय स्वीकृत दोनों मोहल्लों में इंटरलॉकिंग सड़क…

रायबरेली

रायबरेली: पत्रकारों की मांग पर गुरुबक्शगंज मीडिया कार्यालय में इंटरलॉकिंग का काम शुरू, 12 घंटे में हुई पहल

02 November 2026

रायबरेली। दीपावली के पावन पर्व से पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पत्रकारों को सौगात दी है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र…

रायबरेली

युवाओं के भरोसे को राकेश सिंह ने बताया अपनी ताकत, हरचंदपुर के सम्मान को लेकर कही बड़ी बात

01 November 2026

रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने युवाओं के नाम एक भावनात्मक संदेश साझा कर उनके प्रति…