Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: डॉ. राजेश्वर सिंह का 138वां जनसंपर्क शिविर मोहिनीखेड़ा में सम्पन्न, स्वास्थ्य-शिक्षा-युवा सशक्तिकरण पर जोर

दिनांक: Sunday, 05 October 2025 | समय: 11:51 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसंपर्क अभियान “आपका विधायक – आपके द्वार” के तहत 138वां शिविर ग्राम पंचायत मखदूमपुर कैंथी (मजरा मोहिनीखेड़ा) में संपन्न हुआ।यह शिविर ग्रामीण संवाद, समस्या समाधान और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक और सशक्त कदम साबित हुआ।

जन संवाद से समाधान की पहल

शिविर में कुल 34 ग्रामीणों की समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें सड़क, नाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख शिकायतें शामिल थीं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने मौके पर ही संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही 6 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड एवं 9 ग्रामीणों के आभा कार्ड भी बनाए गए।

अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों के जीवन में सुरक्षा का भरोसा

ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों के लिए अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नेत्र परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा 50 ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। डॉ. सिंह ने कहा कि “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और उसे शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं अपने द्वार पर ही मिलें।”

‘गांव की शान’ पहल के तहत मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘गांव की शान’ पहल के तहत चार मेधावी विद्यार्थियों रोहन (64%), अमन (60%), सूरज कुमार (66%), खुशबू (61%) का सम्मान किया गया। इन छात्रों को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि “शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है। ग्रामीण प्रतिभाएं जब आगे बढ़ेंगी, तो पूरा गांव प्रगति करेगा।”

युवा सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम

शिविर में 89वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित किया गया। क्लब को कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित कई खेल सामग्रियां प्रदान की गईं ताकि ग्रामीण युवाओं में फिटनेस और टीम भावना को प्रोत्साहन मिल सके। डॉ. सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा ही भविष्य की रीढ़ हैं। उन्हें संगठित, अनुशासित और प्रेरित रखना हमारा सामूहिक दायित्व है।”

समाजसेवियों का सम्मान और सामूहिक सहभागिता

शिविर में समाज की उन्नति में सक्रिय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में संजय लोधी, अनुपम पंडित, राधेश्याम तिवारी, मनोज कुमार, रामशंकर गौतम, मुकेश शर्मा, वृज किशोर रावत, सोहनलाल प्रजापति, दिनेश गौतम और रमेश रावत शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी ग्रामीणों के लिए ‘तारा शक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई, जो इस अभियान की सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक बनी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *