Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

ऊंचाहार हत्या कांड: सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – मंत्री राकेश सचान

दिनांक: Sunday, 12 October 2025 | समय: 03:37 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में हुई हरिओम की हत्या के मामले में शनिवार को प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री राकेश सचान और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों मंत्रियों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि “सरकार इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।”

“सरकार पीड़ित परिवार के साथ है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा”- राकेश सचान

मा० प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने घटना स्थल पर कहा कि “यह बहुत ही गंभीर मामला है। सरकार ने इसे पूरी गंभीरता से लिया है। दोषी व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है। सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि इस प्रकार का कृत्य करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अब तक 21 लोगों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 12 की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सतर्कता से काम कर रही है।

सरकार ने दिया आर्थिक सहयोग- पत्नी को पेंशन और छह लाख से अधिक की सहायता

मृतक हरिओम की पत्नी संगीता देवी को ₹6,92,500 की आर्थिक सहायता और ₹8,500 प्रति माह की पेंशन, जबकि पिता गंगादीन को ₹6,62,500 रुपये की आर्थिक मदद दी गई। मंत्रीगणों ने कहा कि यह सहायता केवल एक शुरुआत है  “सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देगी।”

“मुख्यमंत्री ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया”- असीम अरुण

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और हमें तथा राकेश सचान जी को यहां भेजा है ताकि हम पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिला सकें। यह घटना अक्षम्य है, और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।”

ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि “सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। न्याय दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और न्याय अवश्य मिलेगा।”

मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी तथा क्षेत्रीय निवासी और कई अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *