Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, दी श्रद्धांजलि

दिनांक: Wednesday, 15 October 2025 | समय: 09:25 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत’, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत’ ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने वैज्ञानिक जीवन में डीआरडीओ और इसरो में चार दशक तक कार्य करते हुए भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रम को नई दिशा दी।
कलाम साहब के नेतृत्व में ‘अग्नि’ और ‘पृथ्वी’ मिसाइलों का सफल परीक्षण हुआ, जिसने भारत की रक्षा क्षमता को सशक्त बनाया। उनके योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न, देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी, पूर्व मंत्री इंसराम अली, जिला उपाध्यक्ष बचान सिंह यादव, अनिल पासी, इब्राहीम मंसूरी, जमालुद्दीन बेग ‘कल्लू’, रामसमुझ रावत, रामप्रकाश यादव, अकरम उर्फ बब्लू, इश्तियाक अहमद, महेन्द्र सिंह यादव, चन्द्रशेखर यादव, नाहिद बेगम, सुषील यादव ‘गुड्डू’, अंजनी प्रकाश यादव, हारून अजीज, शशिलेंद्र यादव, त्रिभुवन सिंह, मोईन खान, रामनाथ रावत ‘एडवोकेट’, मतीन सिद्दीकी सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

रायबरेली

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

25 October 2026

रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री…