Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बेसहारों का सहारा बनी श्री श्याम सेवा समिति, विपिन मिश्र ने 12 से अधिक परिवारों को दिलाया टीन शेड

दिनांक: Wednesday, 22 October 2025 | समय: 03:08 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

खीरों, रायबरेली। बरसात के मौसम में जब कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान ढह गए और उनके पास सिर छिपाने की जगह तक नहीं बची, तब श्री श्याम सेवा समिति ने इन जरूरतमंदों के लिए देवदूत बनकर मदद का हाथ बढ़ाया।

समिति के सदस्यों ने जब इन बेसहारा परिवारों की स्थिति की जानकारी समिति के संरक्षक विपिन कुमार मिश्र को दी, तो उन्होंने तुरंत गांव पहुंचकर स्वयं हालात का जायजा लिया। गरीब परिवारों की दयनीय स्थिति देखकर विपिन मिश्र ने न केवल उन्हें ढाढ़स बंधाया, बल्कि एक दर्जन से अधिक परिवारों को टीन शेड उपलब्ध कराए, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

खर-पतवार की झोपड़ियों और गिरी हुई कच्ची दीवारों से निकलकर जब ये परिवार नए टीन शेड के नीचे पहुंचे, तो उनके चेहरों पर राहत और उम्मीद की झलक साफ दिखाई दी। यह कदम उनके लिए एक नई सुबह की तरह साबित हुआ।

ग्राम विकास में भी निभाई अहम भूमिका श्री श्याम सेवा समिति के संरक्षक विपिन मिश्र ने ग्राम पंचायत भीतरगांव में पांच नए नल लगवाए, 40 खराब पड़े नलों की मरम्मत कराई और दो नलों को रिबोर करवाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गांव के नागरिकों ने उनके इन जनहितकारी कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपिन मिश्र ने समाजसेवा की सच्ची मिसाल पेश की है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *