Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, सांसद संजय सेठ बोले- “एक भारत आत्मनिर्भर भारत” का संकल्प लें

दिनांक: Saturday, 01 November 2025 | समय: 10:07 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद रायबरेली में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती “सरदार@150  एक भारत आत्मनिर्भर भारत” अभियान के तहत बड़े ही धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने विधान परिषद सदस्य मुकेश मिश्रा, सलोन विधायक अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल के साथ बस स्टेशन चौराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद बस स्टेशन चौराहे से एक भव्य “एकता पदयात्रा” निकाली गई, जो अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची। इस पदयात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, पीआरडी जवान, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चे, सफाई कर्मी, युवा मंगल दल, पीएसी जवान और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि “एक भारत आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब देशवासी एकजुट रहकर एकता और अखंडता को सर्वोपरि मानेंगे।” उन्होंने सभी से 26 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

एमएलसी मुकेश मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक अशोक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति और त्याग का प्रतीक है, जिनसे हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।

डीएम हर्षिता माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल का जीवन “सेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता” का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद सांसद एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से “रन फॉर यूनिटी” रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार वर्मा, डीआईओएस संजीव सिंह, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह, डीबीएसए राहुल सिंह, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, डीसी मनरेगा प्रमोद सिंह चंद्रोल, जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार, जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडे, व्यायाम प्रशिक्षक राम किशोर, प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *