Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम

दिनांक: Monday, 03 November 2025 | समय: 08:09 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी–सरेनी मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे भागू खेड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा मजरे लच्छीपुर निवासी रमन पुत्र राम बहादुर शनिवार शाम किसी काम से महरानीगंज गया था। घर लौटते समय उसकी बाइक में किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *