Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस का “जीवन अनमोल है” अभियान: सरोजनीनगर में जारी हुई नई यातायात नियम सूची, बढ़ाई गई सड़क सुरक्षा

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 10:14 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने नई पहल शुरू की है। “जीवन अनमोल है, सुगम रास्ते, सुरक्षित यात्रा” अभियान के तहत यातायात विभाग ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नए दिशा-निर्देश और नियमों की सूची जारी की है।

डीसीपी ट्रैफिक लखनऊ के आदेश पर एसीपी ट्रैफिक राधा रमण सिंह के नेतृत्व में यह विशेष अभियान सरोजिनी नगर क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान हाइवे, तिराहों और चौराहों पर बड़े-बड़े होल्डिंग बोर्ड लगाए गए जिन पर यातायात के मुख्य नियमों को दर्शाया गया।

जारी किए गए प्रमुख यातायात नियम

दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाला दोनों हेलमेट अवश्य पहनें।

चारपहिया वाहन में सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग करें।

मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।

आपातकालीन वाहनों (जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड) को रास्ता दें।

तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं।

दुर्घटना की स्थिति में तुरंत 112 या 108 पर कॉल करें।

दो से अधिक व्यक्ति दोपहिया पर यात्रा न करें।

सिग्नल लाइट और जेब्रा क्रॉसिंग का पालन करें।

संयुक्त जांच और QR कोड वेरिफिकेशन

इस अभियान के दौरान टीआई कृष्णानगर रविन्द्र कुमार सिंह, टीएसआई अजय कुमार अवस्थी और अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने ई-रिक्शा, ऑटो, डग्गामार वाहन और चारपहिया वाहनों की QR कोड के माध्यम से जांच की, ताकि वाहन चालकों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

एसीपी राधा रमण सिंह ने कहा- “सुरक्षित सफर सभी की जिम्मेदारी”

एसीपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करके हम सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी ला सकते हैं। इस मौके पर पुलिस ने नागरिकों को पर्चे बाँटकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी।

स्थानीय नागरिकों ने की पहल की सराहना

स्थानीय लोगों ने लखनऊ ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान शहर में अनुशासन और सुरक्षा दोनों को मज़बूत करेंगे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *