Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली-उन्नाव संयुक्त आबकारी टीम की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियोग दर्ज

दिनांक: Wednesday, 12 November 2025 | समय: 11:27 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, उन्नाव, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत रायबरेली और उन्नाव जिले की संयुक्त आबकारी टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और 400 किलो लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया।

डीईओ दिनेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 महाराजगंज (रायबरेली) और उन्नाव जनपद की टीम द्वारा की गई। संयुक्त टीम ने सई नदी के किनारे कछार क्षेत्र, तथा थाना बछरावां अंतर्गत ग्राम सुदोली और खोड़वा में स्थित संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और उपकरण मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने मौके से दो अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए।

डीईओ ने बताया कि “अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी हाल में ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *