Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

अलीनगर सुनहरा में 2.10 करोड़ की सीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास, वर्षों पुरानी जलभराव समस्या से मिलेगी राहत

दिनांक: Friday, 14 November 2025 | समय: 11:11 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ, सरोजनीनगर। अलीनगर सुनहरा में बुनियादी विकास कार्यों को गति देते हुए शुक्रवार को 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया गया। सरोजनीनगर।सेक्टर-18 के अंतर्गत 1400 मीटर लंबी सड़क एवं नाली निर्माण का शुभारंभ पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने वैदिक मंत्रोच्चार व भूमि पूजन के साथ किया।

इस अवसर पर सुभाष रावत, रामकरण यादव और बलिकरन यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शिलान्यास की औपचारिकताओं में सहयोग दिया।

20 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी राहत

पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अलीनगर सुनहरा की मुख्य सड़क वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रस्त थी। बरसात ही नहीं, सामान्य दिनों में भी सड़क पर पानी भरा रहता था, जिससे बुजुर्गों, स्कूली बच्चों, महिलाओं व स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई सड़क और नाली बनने के बाद लगभग 20 हजार ग्रामीणों को स्थायी समाधान मिलने जा रहा है।

महापौर, विधायक और नगर आयुक्त के सहयोग से स्वीकृति

यह निर्माण कार्य महापौर अवस्थापना निधि से स्वीकृत किया गया है। स्वीकृति में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।पार्षद रामनरेश रावत द्वारा किए गए पत्राचार के आधार पर यह भारी बजट मंजूर हुआ।

ग्रामीणों ने किया स्वागत, क्षेत्र गूंज उठा नारों से

शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों ने पार्षद का फूलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटी। कार्यक्रम स्थल पर “महापौर सुषमा खर्कवाल जिंदाबाद” व “विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग

प्रीतम सिंह, सुरेंद्र रावत, अभय द्विवेदी, कुलदीप वर्मा, जयराम यादव, उमाशंकर वर्मा, मयंक तिवारी, राममिलन यादव, दीपक विश्वकर्मा, निर्मल यादव, लव कुमार, छोटेलाल, सचिन रावत, महेंद्र, सोनू सिंह, अभय राज, दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, गौरव उपाध्याय, अमन मिश्रा, राम सिंह, अश्विनी शर्मा, कमल रावत, विमल परमार, छाया देवी, संतोष कुमारी, प्रज्ञा सिंह, नंदिनी, सावित्री रावत, रेखा शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *