Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में यातायात माह के तहत सघन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहनों का चालान

दिनांक: Saturday, 15 November 2025 | समय: 01:44 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज (महराजगंज)। ‘यातायात माह’ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृजमनगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बड़े स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों के चालान किए गए। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों कस्बा बैरियर तिराहा, लेदवा चौराहा सहित कई महत्वपूर्ण चौराहों पर गहन चेकिंग की। छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोककर उनके कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

अभियान के दौरान जिन वाहनों के कागजात में कमी पाई गई या चालक बिना हेलमेट व अन्य आवश्यक सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उन सभी का चालान किया गया। पुलिस के अनुसार, दर्जनों वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

चेकिंग टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक कुमार, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव, कांस्टेबल बृजेश पाल, पवन यादव, संदीप कुमार, रजनीश कुमार और पवन कुमार वर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *