Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस विधायक का एसडीएम की कुर्सी पर बैठना बना सियासी मुद्दा, वायरल तस्वीर पर शुरू हुई राजनीतिक गर्माहट

दिनांक: Monday, 17 November 2025 | समय: 08:01 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज/महराजगंज। फरेंदा विधानसभा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनपद का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वायरल तस्वीर में विधायक फरेंदा एसडीएम के चैंबर में उनकी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर प्रशासनिक प्रोटोकॉल और राजनीतिक मर्यादा पर बहस छिड़ गई है।

यह तस्वीर विधायक खेल स्पर्धा को लेकर एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक के दौरान ली गई थी। बैठक में एसडीएम शैलेंद्र गौतम, बीडीओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे। तस्वीर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है।

विधायक का पक्ष: “किसी खास कुर्सी पर बैठने का सवाल ही नहीं”

वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि “एसडीएम चैंबर में खेल प्रतियोगिता को लेकर बैठक चल रही थी। वहां दो कुर्सियां लगी थीं और मैं उन्हीं पर बैठा था। किसी विशेष कुर्सी पर बैठने का सवाल ही नहीं है।” विधायक ने यह भी कहा कि इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।

इसी दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि “मैं ठेकेदार थोड़ी ना हूं कि जाकर एसडीएम का पैर पकड़ लूंगा।” उनके इस बयान ने भी सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

एसडीएम का बयान: “प्रोटोकॉल के अनुसार साथ बैठे थे”

एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने स्पष्ट किया कि “कार्यालय में बैठक थी और विधायक का प्रोटोकॉल है। इसलिए वे साथ बैठे हुए थे। इसमें किसी प्रकार की प्रोटोकॉल उल्लंघन की बात नहीं है।”

राजनीति गरमाई, सोशल मीडिया में चर्चा तेज

तस्वीर वायरल होने के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ लोग इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बता रहे हैं, जबकि कांग्रेस समर्थक इसे सामान्य बैठक की प्रक्रिया करार दे रहे हैं।फिलहाल पूरा मामला सोशल मीडिया पर खूब हाईलाइट हो रहा है और जिला राजनीति में यह मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *