Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: चोरी के आरोप में युवक को निर्वस्त्र कर घुमाया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

दिनांक: Wednesday, 19 November 2025 | समय: 04:43 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

महाराजगंज। जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चोरी के आरोप में गांव के ही एक युवक को न केवल निर्वस्त्र कर मुंह पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया गया, बल्कि उसकी पिटाई भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

पीड़ित युवक आशुतोष ने फरेंदा थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के कारण उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आशुतोष के अनुसार, उसे जबरन निर्वस्त्र किया गया, उसके मुंह पर कालिख पोती गई और सार्वजनिक रूप से पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई।

वायरल वीडियो में दो युवक कालिख लगे हुए दिख रहे हैं, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरेंदा कोतवाल योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित के आरोपों के आधार पर संबंधित आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

घटना से ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि पीड़ित ने कहा कि वीडियो वायरल होने के कारण उसकी मान-सम्मान को गहरा आघात पहुंचा है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *