बृजमनगंज, महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने खाली पड़ी जमीन में रखे पुआल में आग लगा दी। जब पड़ोसी शाहिना खातून और उनकी बुजुर्ग सास मकरुननिशा ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़िता शाहिना खातून, निवासी ग्राम सभा नौसागर टोला बंगला चौराहा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सिराजुद्दीन, नजमा खातून, नसीबुन्निशा और रशिदुन निशा ने पहले पुआल में आग लगाई और बाद में विरोध करने पर मारपीट की।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


















