Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
क्राइम

बंथरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी प्रदीप को किया गिरफ्तार, 48 घंटे में बड़ी सफलता

दिनांक: Wednesday, 26 November 2025 | समय: 02:07 AM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

बंथरा (लखनऊ)। बंथरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी प्रदीप पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

घटना 23 नवंबर की है, जब पीड़िता का पति काम से बाहर गया था और महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी प्रदीप नशे की हालत में पीड़िता के घर पहुंचा और जबरन घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इसी दौरान पीड़िता का बेटा घर पहुंचा, लेकिन आरोपी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ द्वारा दरवाजा पीटने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के पति की तहरीर पर बंथरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके आधार पर 25 नवंबर को अंबेडकरनगर मोड़ के पास से आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

09 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *