Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज में वेंडिंग जोन तैयार: फल–सब्जी दुकानदारों का स्थानांतरण शुरू, जाम समस्या से मिलेगी राहत

दिनांक: Thursday, 27 November 2025 | समय: 06:32 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या को खत्म करने और बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से फल, सब्जी, ठेला एवं पटरी दुकानदारों को अब वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। इसी क्रम में वार्ड नंबर 14 महात्मा गांधी नगर में नए वेंडिंग जोन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यहां दुकानदारों के लिए 36 पक्के कमरे बनाए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले पंजीकृत व्यवसायियों को प्रति माह 300 रुपये किराया देना होगा। वहीं खाली भूमि पर या ठेले पर अस्थायी रूप से दुकान लगाने वाले विक्रेताओं से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नगर पंचायत की ओर से मुनादी कर सभी अस्थायी दुकानदारों को सूचित किया जा चुका है कि वे अपनी दुकानें निर्धारित वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर लें। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने कहा कि सभी व्यवसायियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वेंडिंग जोन का निर्माण शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की नगर पंचायत की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है। उन्होंने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील की।

निरीक्षण के दौरान झीनक विश्वकर्मा, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, कर्मचारी कासिम, दीपक विश्वकर्मा, सागर कनौजिया, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *