रायबरेली में 659 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 3 और 5 दिसंबर को होगा वितरण

रायबरेली। जिले में दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कुल 659 लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। यह वितरण कार्यक्रम सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप (ADIP) योजना अंतर्गत एलिम्को, कानपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए पूर्व में विकास खंडवार परीक्षण शिविर लगाए गए थे। परीक्षण एवं पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सहायक उपकरण वितरण 03 और 05 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से जीआईसी मैदान, रायबरेली में आयोजित होगा।

3 दिसम्बर को शामिल होने वाले लाभार्थी:

विकास खंड बछरावां: 118 लाभार्थी

सरेनी: 137 लाभार्थी

शिवगढ़: 72 लाभार्थी

हरचंदपुर: 125 लाभार्थी

5 दिसम्बर को शामिल होने वाले लाभार्थी:

अमावां: 71 लाभार्थी

छतोह: 136 लाभार्थी

अधिकारियों ने बताया कि एडिप योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन को सुगम बनाने वाले उपकरण प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सामाजिक जीवन में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts