Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली सदर में विधायक खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ, विजेताओं को मिला मेडल-ट्रॉफी सम्मान

दिनांक: Friday, 05 December 2025 | समय: 12:23 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, रायबरेली के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय ‘विधायक खेल स्पर्धा’ का शुभारंभ बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा सदर की विधायक अदिति सिंह एवं खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। खेल स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

पहले दिन हुई रोमांचक प्रतियोगिताएं

एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया:

एथलेटिक्स

100 मी. सब जूनियर – सागर प्रथम

800 मी. सब जूनियर – प्रिंशु प्रथम

1500 मी. सीनियर 

1. चंदन पटेल

2. अशरफ़ अली

3. दिवस

कबड्डी

सीनियर बालक वर्ग – अमावां विजेता | राही उपविजेता

जूनियर बालिका वर्ग – अमावां विजेता | राही उपविजेता

खो-खो

जूनियर बालक वर्ग – नगर टीम विजेता

चक्का फेंक (सीनियर)

1. अमित – प्रथम

2. सरताज खान – द्वितीय

3. अंश शुक्ला – तृतीय

सम्मान समारोह

मुख्य अतिथि अदिति सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार, क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पटेल, ओलंपिक एसोसिएशन सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति सिंह, अंजू यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *