Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज वेंडिंग जोन में ग्राहकों की कमी, सब्जी व्यापारियों का धंधा चौपट

दिनांक: Friday, 05 December 2025 | समय: 05:12 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत द्वारा जाम से निजात और बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सब्जी, ठेला एवं पटरी दुकानदारों को वार्ड 14 महात्मा गांधी नगर स्थित नए वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया गया था। गुरुवार से दुकानों के स्थानांतरण की शुरुआत भी हो चुकी है, लेकिन नए सब्जी मंडी परिसर में ग्राहकों की कमी से दुकानदारों की मुसीबत बढ़ गई है।

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन बाजार से काफी दूरी पर है, जिससे ग्राहक वहां तक पहुंचने में रुचि नहीं दिखा रहे। परिणामस्वरूप सब्जी खराब हो रही है और रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि मेन रोड से दुकानें हटाने के बावजूद जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है।

कई दुकानदारों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि ग्राहक अब लेदवा, रेलवे ढाला पार, रत्तूपुर, राहतनगर और घोड़नामपुर जैसी जगहों से ही सब्जी खरीद रहे हैं। इससे वेंडिंग जोन में दुकानों पर आमदन घट गई है और रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। गुरुवार को मात्र दो दर्जन दुकानें ही वेंडिंग जोन पर पहुंचीं और वहां ग्राहक भी कम दिखाई दिए।

कुछ दुकानदार वेंडिंग जोन छोड़कर ठेलों पर गांव-गांव घूमकर बिक्री करने लगे हैं। व्यापारियों की मांग है कि पुराने स्थानों पर खुदरा दुकानों को पुनः लगाया जाए और वेंडिंग जोन में थोक मंडी की व्यवस्था की जाए, जिससे व्यापार भी सुरक्षित रहे और नगर का यातायात भी प्रभावित न हो।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *