Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ: POCSO एक्ट में वांछित अभियुक्त सरोजनीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

दिनांक: Friday, 19 December 2025 | समय: 01:05 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जनवरी माह में पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही एक युवक ने उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और बालिका की तलाश में टीमें गठित की गईं।

पुलिस की सक्रियता के चलते नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय परीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम से जुड़ी धाराएं जोड़ी गईं।

लगातार दबिश और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी युवक भीम रावत उर्फ राघव पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी ग्राम गहरू थाना सरोजनीनगर, उम्र करीब 19 वर्ष को गहरू अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सरोजनीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस की नीति बेहद सख्त है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *