Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: सांसद खेल महोत्सव-2025 का समापन, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

दिनांक: Thursday, 25 December 2025 | समय: 09:48 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली
  • खेल चरित्र निर्माण और अनुशासन की आधारशिला हैं:- राज्यसभा सांसद संजय सेठ

रायबरेली। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती/जन्म शताब्दी एवं फिट युवा–विकसित भारत की थीम पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 का समापन समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सेठ, माननीय राज्यसभा सांसद ने की।

समारोह की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर उनके जीवन, राष्ट्रवाद, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

सांसद खेल महोत्सव–2025 के समापन अवसर पर आयोजित माननीय नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। देश के विभिन्न जनपदों से युवा खिलाड़ी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। प्रधानमंत्री ने युवाओं से संवाद कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समापन के अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित निबंध, भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

निबंध प्रतियोगिता

प्रथम: दीपाली मिश्रा (राजकीय इंटर कॉलेज, हलोर)

द्वितीय: विनय कुमार त्रिवेदी (जनता विद्यालय इंटर कॉलेज, पूरे पाण्डेय)

तृतीय: आदित्य शिवमंगल मौर्य (बालिका इंटर कॉलेज, ऊंचाहार)

काव्य पाठ प्रतियोगिता

प्रथम: अंशिका सिंह (राजकीय इंटर कॉलेज, हलोर)

द्वितीय: साक्षी पटेल (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय)

तृतीय: यशी गुप्ता (जनता विद्यालय इंटर कॉलेज, पूरे पाण्डेय)

भाषण प्रतियोगिता

प्रथम: गौरव मिश्रा (डॉ. आंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊंचाहार)

द्वितीय: साक्षी पटेल (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय)

तृतीय: हिमांशी श्रीवास्तव (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय)

खेल को जीवनशैली बनाने का आह्वान

राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का सशक्त आधार हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाने और अनुशासन को अपनी शक्ति बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर उभर रही हैं। सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और संस्कार-तीनों माध्यमों से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी

समारोह के अंत में सांसद खेल महोत्सव–2025 के अंतर्गत विभिन्न खेलों के विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक, युवा खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

(विजयी खिलाड़ियों की विस्तृत सूची पृथक से जारी की जाएगी।)

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *