Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: एडीएम की अध्यक्षता में बैठक, अवैध कट और ब्लैक स्पॉट पर बड़ा फैसला

दिनांक: Tuesday, 30 December 2025 | समय: 08:31 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के प्रमुख बिंदु

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से की गई चर्चा-

  • राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अवैध कटों को बंद कराने की कार्यवाही
  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित व प्रभावी पेट्रोलिंग
  • सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग पर रोक
  • सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्यवाही की समीक्षा
  • इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस में दुर्घटनाओं की अद्यतन प्रविष्टि
  • जनपद के प्रमुख चौराहों को यातायात की दृष्टि से सुगम बनाना
  • सड़कों पर फैले अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही
  • चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के निवारण की प्रगति की समीक्षा

विद्यालयों और वाहनों को लेकर सख्त निर्देश

अपर जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे स्थित मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी के समय कम से कम दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं, नियमों का पालन न करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया जाए। बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के चल रहे वाहनों पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाए, सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं व वाहनों एवं आवश्यक स्थलों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं।

कोहरे के मद्देनज़र विशेष तैयारी

शीत ऋतु और कोहरे को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए कि सभी प्रमुख सड़कों पर साइनेज बोर्ड, सफेद पट्टियाँ तथा रिफ्लेक्टिव संकेतक लगाने का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, डीआईओएस संजीव सिंह, एआरटीओ अरविंद यादव, एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *