रायबरेली में आबकारी विभाग का छापा: 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, 150 किलो महुआ लहन मौके पर नष्ट

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-01 अखिलेश कुमार की टीम द्वारा तहसील महराजगंज के थाना बछरावां अंतर्गत ग्राम उपरापुर एवं मदनपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों व संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान टीम ने मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, साथ ही लगभग 150 किलोग्राम महुआ लहन को जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *