Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी में सिख समाज का भव्य नगर कीर्तन, लुधियाना से आए कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज़ करतब

दिनांक: Friday, 02 January 2026 | समय: 08:49 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर. स्टीफन

चिरमिरी, एमसीबी (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में सिख समाज द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब के लुधियाना से आए सिख समुदाय के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक खतरनाक व साहसिक करतब प्रस्तुत कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

नगर कीर्तन के दौरान तलवारबाजी, ऊंचाई पर संतुलन और अन्य जानलेवा दिखने वाले करतबों को बेहद साहस और कुशलता के साथ प्रदर्शित किया गया। इन करतबों को देखने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में लोग एकत्र नजर आए। दर्शकों ने करतब दिखाने वाले कलाकारों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

नगर कीर्तन की शुरुआत गोदरी पारा से हुई, जो डोमन हिल होते हुए हल्दीबाड़ी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पहुंचा, जहां करतबों का विशेष प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात नगर कीर्तन बड़ा बाजार की ओर रवाना हुआ और अंत में गोदरी पारा गुरुद्वारा पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

इस दौरान सिख समाज द्वारा जगह-जगह लंगर की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। लुधियाना से आए सिख समुदाय के सदस्यों एवं चिरमिरी के स्थानीय सिख समाज ने नगर कीर्तन के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भाईचारे और सेवा भावना का प्रतीक बताया।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *