Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज: स्टेपिंग स्टोन एकेडमी में मेधावियों का सम्मान, खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

दिनांक: Sunday, 04 January 2026 | समय: 05:53 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के सुमेरपुर स्थित स्टेपिंग स्टोन एकेडमी में शनिवार को आयोजित समारोह में अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भी विधिवत शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि महेश प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

अर्धवार्षिक परीक्षा में आंचली, खुशबू, अनुराग राजभर, वैष्णवी और पियूष कुमार विद्यालय टॉपर रहे, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनता है और इससे प्रतिस्पर्धात्मक भावना का सकारात्मक विकास होता है।

विद्यालय के प्रबंधक विनोद यादव एवं प्रधानाचार्य संदीप यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिथि कुंज बिहारी निषाद, सर्वजीत यादव, संतोष जायसवाल, राजदेव प्रधान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *