Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मां की पुण्यतिथि पर भावुक पहल: बृजमनगंज में सभासद जयप्रकाश गौड़ ने गरीबों में बांटे कंबल

दिनांक: Monday, 05 January 2026 | समय: 09:40 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड संख्या छह के सभासद जयप्रकाश गौड़ ने अपनी माता स्वर्गीय कौशिल्या देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर गरीब एवं असहाय लोगों में कंबल तथा प्रसाद का वितरण कर माता की स्मृति को नमन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभासद जयप्रकाश गौड़ के पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसीराम गौड़ के करकमलों से किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।

इस अवसर पर जयप्रकाश गौड़ ने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, और ठंड के मौसम में कंबल वितरण करना मानवता का सच्चा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अपनी माता की स्मृति में यह सेवा कार्य कर उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक जयप्रकाश गौड़ ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, सभासद रवि यादव, मनोज जायसवाल, प्रद्युम्न सिंह, चंद्रशेखर यादव, काजू कनौजिया, जितेंद्र कुमार, सनी यादव, दिलीप गुप्ता, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *