Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बीपीएल क्रिकेट कप: इलेवन स्टार उसका ने यूपीपी बृजमनगंज को 6 विकेट से हराया

दिनांक: Thursday, 08 January 2026 | समय: 11:22 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज
  • बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट कप के तीसरे दिन खेले गए 5 रोमांचक मुकाबले

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बृजमनगंज के खेल मैदान पर आयोजित बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट कप प्रतियोगिता के तीसरे दिन दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिले। मंगलवार को प्रतियोगिता के दौरान कुल पांच मैच खेले गए।

तीसरे दिन का उद्घाटन मुकाबला इलेवन स्टार उसका और यूपीपी बृजमनगंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यूपीपी बृजमनगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार उसका की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 4 ओवर में 64 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इसके बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में इलेवन स्टार उसका बाजार और हसनैन गारमेंट बृजमनगंज की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें इलेवन स्टार उसका बाजार की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में बंजरहा सोनबरसा और इलाहाबास के बीच मुकाबला खेला गया, जहां बंजरहा सोनबरसा की टीम विजयी रही।
चौथे मैच में महदेइया की टीम ने थरौली बुजुर्ग को पराजित किया, जबकि पांचवें और अंतिम मुकाबले में महदेइया की टीम ने बृजमनगंज की टीम को शिकस्त दी।

मैचों के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय खेल प्रेमियों और आयोजकों की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर बंटी मद्धेशिया, अमन कसौधन, आकर्ष जायसवाल, उत्कर्ष, अभिलाष जायसवाल, सूरज जायसवाल, यश जायसवाल, मोहन, विवेक जायसवाल, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *