Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज हिंदू सम्मेलन: बच्चों को धर्म-संस्कृति से जोड़ें, तभी बचेगा हिंदुत्व–महेश्वरानंद महाराज

दिनांक: Thursday, 08 January 2026 | समय: 03:56 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज
  • आरएसएस शताब्दी वर्ष पर बृजमनगंज में आयोजित हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के रामलीला पार्क में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संघ शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि यदि समय रहते हिंदू समाज नहीं जागा, तो हिंदुत्व और उसकी सांस्कृतिक पहचान संकट में पड़ सकती है।

महेश्वरानंद महाराज ने कहा कि आज आवश्यकता है कि बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार चिंता का विषय हैं और धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक मर्यादाओं को बनाए रखने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता गोपाल आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने वैदिक और सनातन परंपराओं को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन को हर हाल में रोका जाना चाहिए।
वहीं प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा कि समाज में नई शुरुआत की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की कि पूजा-पाठ में न केवल स्वयं बैठें, बल्कि बच्चों को भी साथ बैठाकर संस्कार दें।

कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सभा का संचालन सभासद जयप्रकाश गौड़ ने किया, जबकि अंत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद सोनकर ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के उपरांत महेश्वरानंद महाराज ने नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं नगर के व्यापारियों के साथ बैठक कर हिंदू धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, सहकारी समिति चेयरमैन योगेंद्र यादव, हरिश्चंद पांडेय, चंदू सिंह, सभासद झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, अनूप चौरसिया, प्रद्युम्न सिंह, दिलीप गुप्ता, शैलेश सिंह, आशीष जायसवाल, नटवर गोयल, टिंकल पांडेय, रामकुमार कसौधन, दिनेश कुमार पांडेय, कुंज बिहारी त्रिपाठी, कुसुम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी और नगरवासी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *